छत्तीसगढ़ के 30 वरिष्ठ अफसर बने चुनाव पर्यवेक्षक
रायपुर । संवाददाता: चुनाव आयोग ने आयोग ने छत्तीसगढ़ के कुल 30 सीनियर अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है. इनमें 25 भारतीय प्रशासनिक सेवा और 5 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं.
ये अधिकारी विभिन्न राज्यों में जाकर चुनावी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे. उन्हें असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में तैनात किया जाएगा, जहां वे मतदान की तैयारियों, आदर्श आचार संहिता के पालन, निष्पक्ष व्यवस्था और समग्र प्रशासनिक प्रबंधन पर नजर रखेंगे.
निर्वाचन आयोग का यह फैसला चुनावों को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और बिना किसी पक्षपात के संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.