रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

खरगे और राहुल से मुलाकात के बाद शशि थरूर बोले- 'All is well'

C

CG Khabar

29 जन. 2026, 04:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

शशि थरूर
शशि थरूर

नई दिल्ली । डेस्क: केरल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी खींचतान थमती नजर आ रही है. महीनों के गतिरोध के बाद, तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. 


संसद भवन परिसर में करीब पौने दो घंटे तक चली इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद थरूर ने "ऑल इज वेल" का संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी अब पूरी तरह एकजुट है. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा कि हमारी चर्चा बेहद सकारात्मक और रचनात्मक रही और हम सभी अब एक ही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से विदेशी नीति पर थरूर की टिप्पणियों और हाल ही में कोच्चि के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा उन्हें नजरअंदाज किए जाने की खबरों से पार्टी में दरार की अटकलें तेज थीं. 


हालांकि, थरूर ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि वे केरल में मुख्यमंत्री पद का चेहरा न बनाए जाने से नाराज थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी वर्तमान भूमिका से संतुष्ट हैं और किसी 'नई नौकरी' की तलाश में नहीं हैं. 


पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की मध्यस्थता में हुई इस सुलह को केरल चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत माना जा रहा है, जहां पार्टी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP