सरगुजा में 2 नाबालिग लड़कियों से 9 लड़को ने किया गैंगरेप
अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 8 से 9 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना 24 अप्रैल की रात की है, जब चार लड़कियां शादी से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार आरोपियों ने उन्हें रोक लिया.
दो लड़कियां किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहीं, लेकिन अन्य दो को आरोपी अलग-अलग स्थानों पर ले गए और उनके साथ सामूहिक अनाचार किया.
डर के कारण पीड़ित लड़कियों ने शुरुआत में परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन अगले दिन आपबीती सुनने के बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न कड़ा धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए अंबिकापुर लाया गया है.
फिलहाल पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. Symbolic Photo