सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए IRFC 12,640 Cr का टर्म लोन देगा

C

CG Khabar

27 सित. 2025, 05:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

IRFC
IRFC

रायपुर । संवाददाता: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को 12,640 करोड़ रुपये का टर्म लोन मंजूर किया है. इस राशि का उपयोग कोरबा (पश्चिम) स्थित हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (HTPS) में 2x660 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की स्थापना में किया जाएगा.


कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोन एग्रीमेंट पर रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड मुख्यालय में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर नव गोयल और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (वित्त) संदीप मोदी तथा कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट्स) सी.एल. नेताम ने हस्ताक्षर किए.

विज्ञापन


इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि यह कदम रेलवे इकोसिस्टम से जुड़े विविध इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे ऊर्जा उत्पादन व ट्रांसमिशन, खनन, ईंधन, कोयला, वेयरहाउसिंग, टेलीकॉम, होटल-केटरिंग, मेट्रो रेल, फ्रेट कॉरिडोर और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स में निवेश विस्तार का हिस्सा है.


शेयर बाज़ार में आईआरएफसी का शेयर शुक्रवार को 1.52% गिरकर 121.91 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. पिछले 12 महीनों में इसमें 22.28% और साल की शुरुआत से अब तक 18.2% की गिरावट दर्ज की गई है. 


ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को ट्रैक करने वाले एक विश्लेषक ने स्टॉक पर 'सेल' रेटिंग दी है, जबकि औसत 12 महीने का प्राइस टारगेट मौजूदा स्तर से 50.8% नीचे जाने का संकेत देता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP