सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

गढ़वा-अंबिकापुर फोरलेन को मंजूरी

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 07:18 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

नितिन गडकरी
नितिन गडकरी

रायपुर । संवाददाता: एनएच-343 की खस्ताहाल सड़क से जूझ रहे बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है. गुरुवार को झारखंड के गढ़वा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा से अंबिकापुर तक फोरलेन मार्ग निर्माण को मंजूरी दी. 


यह परियोजना 450 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी.

विज्ञापन


वर्तमान में अंबिकापुर से रामानुजगंज तक टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए पेड़ों की कटाई हो चुकी है. बारिश के बाद यह कार्य आगे बढ़ेगा. हालांकि, एनएच-343 की बदहाल स्थिति, खासकर बारिश में गड्ढों के कारण, यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई है. 


लोग सोशल मीडिया पर सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं.


गडकरी ने गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में स्थानीय विधायक सत्येंद्र तिवारी और सांसद बीडी राम की मांग पर इस फोरलेन परियोजना को हरी झंडी दी. 


यह सड़क सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे सुगम परिवहन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP