हाईवा ने बाइक सवार को 200 फीट तक घसीटा, मौके पर ही मौत
रायपुर । संवाददाता: रायपुर के अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत गोबरानवापारा में गुरुवार को चंपारण चौक के समीप रेत से लदे एक अनियंत्रित हाईवा ने मोटर साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हाईवा के नीचे फंस गया, जिसे चालक लगभग 200 फीट की दूरी तक घसीटते हुए ले गया.
इस हृदयविदारक घटना में पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया.
फिलहाल पुलिस मृतक के शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है.
ग्रामीणों का आरोप है कि गरियाबंद और धमतरी से रायपुर की ओर होने वाला अवैध रेत का काला कारोबार इस क्षेत्र में मौत का पर्याय बन चुका है. बेधड़क दौड़ते भारी वाहन न केवल यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि आए दिन मासूमों की जान ले रहे हैं.
प्रशासन और खनिज विभाग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि अवैध खनन और तेज रफ्तार वाहनों पर तत्काल लगाम कसी जाए, अन्यथा भविष्य में ऐसे और भी गंभीर हादसे हो सकते मौत