रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

CM साय ने नवीन पटनायक को घेरा

CM साय ने नवीन पटनायक को घेरा: 24 साल में नहीं सीख पाए ओडिया

C

CG Khabar

06 नव. 2025, 02:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

CM साय
CM साय

नुआपाड़ा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को ओडिशा के विपक्ष के नेता और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक पर नुपाड़ा जिले के पंचमपुर में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया के लिए प्रचार करते हुए तीखा हमला किया.


साय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पटनायक पर 24 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद ओडिया भाषा नहीं सीखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "मैं आपसे (स्थानीय मतदाताओं से) छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करूंगा. हालांकि, आपके पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 24 साल तक सत्ता में रहे लेकिन ओडिया नहीं सीख पाए और इस भाषा में कुछ भी नहीं बोल पाए."

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए कांग्रेस और बीजद के लंबे शासनकाल की तुलना की. उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने 50 साल और बीजद ने 24 साल तक शासन किया. आपने दोनों का शासन देखा है. अब, आप यह भी देख रहे हैं कि भाजपा सरकार कैसे काम करती है. हमारी पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है."


उन्होंने वंशवाद की राजनीति की भी आलोचना की, यह कहते हुए कि कांग्रेस और बीजद दोनों परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ पाए हैं, जबकि "केवल भाजपा ही ऐसी परंपराओं से मुक्त है."


साय ने एक तुलना करते हुए कहा, "मंच पर सांसद मालविका सिंह मौजूद हैं. वह हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं और उनकी शादी ओडिशा में हुई. उन्होंने अपना परिवार संभालने के लिए ओडिया सीखी, लेकिन आपके पूर्व मुख्यमंत्री राज्य को संभालने के लिए ओडिया नहीं सीख पाए."


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP