सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

WORLD TRIBAL DAY: नारायणपुर में रैली, जनसभा

C

CG Khabar

09 अग. 2025, 03:04 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

आदिवासी
आदिवासी

नारायणपुर । संवाददाता: विश्व आदिवासी दिवस पर नारायणपुर में आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया. हजारों लोग पारंपरिक परिधानों में सजकर हाई स्कूल मैदान से बाइक और पैदल रैली में शामिल हुए. "बिरसा मुंडा की जय" और "एक तीर, एक कमान आदिवासी एक समान" के नारों से शहर गूंज उठा.


हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने संस्कृति संरक्षण पर जोर देते हुए धर्मांतरण को समाज के लिए खतरा बताया और एकजुटता का आह्वान किया.

विज्ञापन


जनसभा में पद्मश्री पण्डीराम मंडावी, हेम चंद मांझी और वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी खुशबू नाग सहित कई हस्तियां शामिल हुईं. उत्कृष्ट योगदान के लिए लोगों को सम्मानित किया गया.


तुड़बुढ़ी, मांदर नृत्य और हल्बा समाज के धनकुर गायन ने माहौल को जीवंत बनाया. यह आयोजन आदिवासी गौरव, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बना.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP