रायपुर में 201 अवैध मटन दुकानें
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मटन की 201 अवैध दुकानें संचालित हो रही है. ये दुकानें रायपुर के विभिन्न वार्डो में संचालित हो रही है. इनके लिये नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई है.
गौरतलब है कि नगर निगम आयुक्त से अनुमति पत्र प्राप्त किये बिना इन दुकानों का संचालन नहीं किया जा सकता है. इसे नगर निगम द्वारा नियत स्थान पर ही खोला जा सकता है.
नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ धारा 434 के तहत कार्यवाही की जा सकती है. लेकिन अब तक किसी भी दुकान के खिलाफ कार्यवाही की कोई खबर नहीं मिली है.
इन नियमों को पालन कराने की जिम्मेदारी नगर निगम की है.
अवैध दुकानों से यातायात तथा बाजार व्यवस्था में समस्या उत्पन्न हो जाता है.
इन दुकानों से सीधे तौर पर कोई बीमारी नहीं फैलती है परन्तु अपशिष्टों से फूड पायजनिंग, पेटदर्द, उल्टी, दस्त तथा अन्य बीमारियां फैलती हैं.