सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

नक्सलियों का 20 मीटर लम्बा सुरंग ध्वस्त

C

CG Khabar

10 दिस. 2025, 02:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

नक्सली
नक्सली

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. और इस ऑपरेशन के दौरान एक तरफ जहां नक्सलियों के साथ हो रही मुठभेड़ में जवानों को नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिल रही है. वहीं दूसरी तरफ जवान नक्सलियों का डंप सामान भी खोज निकालने में कामयाब हो रहे हैं.


बुधवार को भी नारायणपुर के अबूझमाड़ और इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाया गया सुरंग खोज निकाला है. जहां से बड़ी मात्रा में जवानों ने नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है.

विज्ञापन


बकायदा नक्सलियों ने इस सुरंग के ऊपर पेड़ की मोटी-मोटी बल्ली औऱ मिट्टी डालकर इसे ढक दिया था, लेकिन जवानों ने इसे खोज निकाला और इसकी वीडियो भी बनाई. सुरंग के अंदर डंप सामानों में सोलर प्लेट, 10-10 किलो के तीन कंटेंनर बम और बड़ी संख्या में देसी बीजीएल ( बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल के साथ कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन, बिजली के तार औऱ नक्सलियों के दैनिक उपयोग के समान जवानों ने बरामद किया है. 


दरअसल नक्सली लंबे समय से अपने हथियारों के साथ ही जरूरी सामान जगंलों के अंदर सुरंग बनाकर डंप करते आ रहे हैं और कुछ सालों से लगातार जवानों को इन सुरंगो को खोज निकालने में सफलता मिल रही है. पिछले साल भी दंतेवाड़ा जिले के रेकावाया इलाके में जवानों ने करीब 40 मीटर लंबा सुरंग खोज निकाला था. जो नक्सलियों का काफी सुरक्षित ठिकाना था.


फिलहाल जवानों ने डंप सामान को बरामद कर सुरंग को मिट्टी से पूरी तरह से पाट दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP