छत्तीसगढ़: नाबालिग से महीनों तक दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती
रायपुर । संवाददाता: केशकाल के फरसागां पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ महीनों तक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता अब आठ माह की गर्भवती है और आरोपी ने उसे मारने की धमकी देकर चुप रखा था.
लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे अस्पताल ले गया, जहां जांच में गर्भावस्था का पता चला.
पूछताछ पर उसने बताया कि स्थानीय युवक देवानाथ नेताम ने डराकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामला आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो चुका है और महिला पुलिसकर्मियों की टीम जांच कर रही है.