बीजापुर: मुठभेड़ में दो नक्सलियों के शव बरामद
बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में गुरूवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी सुरक्षा बलों को मिला है.
सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है.
सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन स्थल, अभियान में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं. आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है.
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ और बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.