रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में करंट से चांपा के युवा मिस्त्री की मौत, मुआवजे की मांग

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2026, 04:47 AM 1 मिनट में पढ़ें 4

शिवराम धीवर
शिवराम धीवर

जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित तिरुपति मोटर्स में बीते 8 वर्षों से कार्यरत 30 वर्षीय फिटर-वेल्डर शिवराम धीवर की रायपुर में एक दर्दनाक हादसे के दौरान मौत हो गई. कंपनी ने उन्हें बीते 2 अक्टूबर को आधिकारिक काम के सिलसिले में रायपुर भेजा था, जहां कार्यस्थल पर अचानक करंट की चपेट में आने से यह दुर्घटना घटी.


घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चांपा स्थित तिरुपति मोटर्स के शोरूम के बाहर एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन करने लगे. 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि शिवराम ही पूरे घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और उसकी असमय मौत के बाद परिवार पर गहरा आर्थिक संकट मंडराने लगा है. मृतक अपने पीछे 4 महीने के मासूम बच्चे और रोते-बिलखते परिवार को छोड़ गया है.


परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे की पुरजोर मांग की है. 


इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. फिलहाल शोरूम के सामने परिजनों का विरोध जारी है और वे प्रशासन व प्रबंधन से न्यायसंगत कदम उठाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP