शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत

H

Hupendra Sharma

19 जुल. 2025, 12:31 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

बिजली गिरी
बिजली गिरी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हैं.


घटना के समय तीनों युवक घर की छत पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी.


घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर की है. शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे अचानक से मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई.


इस दौरान भावना नगर के एक मकान की छत पर सन्नी नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ छत पर मोबाइल में गेम खेल रहा था.


इसी दौरान आसमानी बिजली हाथ में रखे मोबाइल पर गिर गई, जिससे मोबाइल जोरदार धमाके के साथ फट गया. 


हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया गया कि मृतक युवक सन्नी ग्राम बारसैनी पोस्ट हेमधापुर, जिला गोरखपुर यूपी का निवासी था.


वह मजदूरी करने छत्तीसगढ़ आया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP