रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार

C

CG Khabar

08 जून 2026, 11:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

रेप
रेप

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है, जिसे चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से मिली शिकायत के बाद पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के पुणे से हिरासत में लिया. 


आरोपी युवती को धोखा देकर किसी अन्य महिला से विवाह करने की तैयारी में था, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली.

विज्ञापन


दर्ज मामले के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़ा गौतम गांव के रहने वाले 36 वर्षीय आनंद सिंह की मुलाकात जशपुर मूल की 26 वर्षीय युवती से जून 2021 में एक गलत नंबर (रॉन्ग नंबर) डायल होने के कारण हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल और वीडियो कॉल पर बातचीत बढ़ने लगी, जो बाद में गहरे रिश्ते में बदल गई. 


युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद वह लगातार रायगढ़ आकर उसके साथ संबंध बनाता रहा.


पीड़िता जब भी विवाह का दबाव बनाती, आरोपी बात को टाल जाता था. हाल ही में जब उसने पूरी तरह बात करना बंद कर दिया, तो युवती को पता चला कि वह किसी और से शादी रचाने जा रहा है. 


इसके बाद पीड़िता ने 19 अप्रैल को महिला थाने में आपबीती दर्ज कराई. 


पुलिस ने तत्काल नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को पुणे के मरुंजी इलाके से दबोच लिया. रायगढ़ लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP