रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महाराष्ट्र सीमा से सटे गांव में बाघ के जानलेवा हमले में ग्रामीण की मौत

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 04:27 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

बाघ
बाघ

राजनांदगांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित दोलेन्दा गांव में सोमवार सुबह शौच के लिए जंगल गए एक ग्रामीण पर घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह स्थान छत्तीसगढ़ के औंधी और पखांजूर के करीब होने के कारण घटना के बाद से ही सीमावर्ती इलाकों में भारी डर और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.


हाल ही में औंधी क्षेत्र के कोहकाटोला में तीन साल के एक बाघ की हलचल दर्ज की गई थी, जिसके बाद से ही मोहला-मानपुर, पखांजूर और महाराष्ट्र से लगे जंगल इलाकों में बाघ के लगातार घूमने की खबरें आ रही थीं.

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से सीमावर्ती जंगलों में निगरानी बढ़ाने और कैमरा ट्रैप के जरिए बाघ की सटीक लोकेशन का पता लगाने की अपील की है. 


वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों से अकेले जंगल न जाने और खासतौर पर सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP