रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

H

Hupendra Sharma

17 जुल. 2025, 07:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हाथी
हाथी

सूरजपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ से सूरजपुर जिले के परमेश्वरपुर के जंगल में एक बुजुर्ग ग्रामीण को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. ग्रामीण जंगल में झोपड़ी बनाकर अकेला ही रहता था.


गुरुवार को झोपड़ी से कुछ दूर जंगल में ग्रामीणों ने उसका शव देखा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

विज्ञापन


शव की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव दो से तीन दिनों पुराना है.


पुलिस के मुताबिक घटना घुई वन परिक्षेत्र की है. मृतक का नाम रामदेव भगना कोड़ाकू (61 साल) है, वह परमेश्वपुर का रहने वाला था.


मृतक पिछले कई साल से जंगल में ही झोपड़ी बनाकर रह रहा था. जबकि उसका पूरा परिवार परमेश्वरपुर गांव में ही रहता है.


गुरुवार सुबह फुटू संग्रहण करने जंगल में गए ग्रामीणों ने रामदेव का शव जंगल में पड़ा हुआ देखा.


शव के आसपास हाथियों के पैर के निशान थे. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग ग्रामीण को हाथियों ने हमला कर मार डाला है.


ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और वन विभाग को दी. रामदेव भगना को हाथियों ने दो से तीन दिन पहले ही मार डाला है. क्योंकि शव दो से तीन दिन पुराना हो गया है.


वन विभाग के अमले ने शव को ग्रामीणों की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


प्रतापपुर एसडीओ आशुतोष ने बताया कि घुई रेंज में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इनमें पांच नर, तीन मादा हाथी और दो बच्चे हैं.


हाथियों के दल की मौजूदगी की सूचना आसपास के गांवों पकनी, अंजनी, जजावल, परमेश्वरपुर, हरिहरपुर और देवरी के ग्रामीणों को मुनादी करा दे दी गई है.


इसी तरह प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में भी भी हाथियों की मौजूदगी है. यहां 4 हाथी एक साथ घूम रहे हैं.


इन हाथियों ने धान, गन्ना और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है. हाथियों का दल सिंघरा, भरदा, गणेशपुर, दलदली के आसपास विचरण कर रहा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP