शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 2 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़

C

CG Khabar

20 अग. 2026, 02:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन

रायपुर । संवाददाता: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे एम्स (AIIMS) रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. इस हाई-प्रोफाइल वीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और प्रोटोकॉल की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.


मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हर व्यवस्था भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल और उपराष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सटीक होनी चाहिए.


एयरपोर्ट से एम्स परिसर तक उपराष्ट्रपति के आवागमन के लिए सुरक्षित रूट प्लान, ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती और एम्स में प्रवेश व निकास व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को एयरपोर्ट पर अगवानी, रिसीविंग लाइन और एम्स में प्रोटोकॉल समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.  


गृह विभाग को आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. समारोह में बैठने की व्यवस्था और मंच की रूपरेखा (डाइस प्लान) पूरी तरह से केंद्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप ही तय की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP