रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अनियंत्रित ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 की मौत, 29 घायल

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 01:39 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

बस एक्सीडेंट रायपुर-बिलासपुर हाईवे
बस एक्सीडेंट रायपुर-बिलासपुर हाईवे

बलौदाबाजार । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. सिमगा थाना क्षेत्र के दालचुरा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. 


इस भीषण भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, आरबीएस (RBS) ट्रेवल्स की बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी. दालचुरा चौक के पास जब ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को बैठाने के लिए बस रोकी, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन


हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टक्कर लगते ही कई यात्री अपनी सीटों से बाहर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस के पहुंचने से पहले ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. 


सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया. सिमगा थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 


दुर्घटना के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए बस और ट्रक दोनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद हाईवे पर बाधित हुए यातायात को पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर सुचारू रूप से बहाल कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP