रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से दो किशोर फरार

कोरबा बाल संप्रेषण गृह में रोशनदान की जाली तोड़कर से दो किशोर भाग गए

H

Hupendra Sharma

01 जुल. 2025, 10:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

बाल संप्रेषण गृह
बाल संप्रेषण गृह

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल संप्रेषण गृह से दो किशोर फरार हो गए. दोनों किशोर बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकले और रोशनदान की जाली तोड़कर भाग गए.


पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चला है. 

विज्ञापन


घटना 30 जून की है. बताया गया कि दोनों किशोर बड़ी चालाकी दिखाते हुए फरार हुए हैं. इस घटना के बाद से बाल संप्रेषण गृह में हड़कंप मच गया है. फरार हुए किशोरों में एक 17 साल है. उसे पॉक्सो और छेड़छाड़ के मामले में 16 जून को यहां लाया गया था.


दूसरा बालक 16 वर्षीय है. वह चोरी के मामले में पकड़ा गया था. 19 जून को उसे बाल संप्रेषण गृह लाया गया था. दोनों में एक किशोर जांजगीर-चांपा जिले का और दूसरा कोरबा पुलिस चौकी क्षेत्र का रहने वाला है.


जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले किशोर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. वह पहले भी 5-6 बार यहां आ चुका है. एक बार रिसदी के संप्रेषण गृह से भाग भी चुका है.


ज्ञात हो कि बाल संप्रेषण गृह को हाल ही में बालको थाना के सामने स्थित नए भवन में स्थानांतरित किया गया है.


घटना की सूचना बालको थाना, जांजगीर-चांपा किशोर न्याय बोर्ड और पुलिस को दी गई है.


पुलिस दोनों किशोरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस कैमरों की मदद से उनके भागने की दिशा ढूंढ रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP