रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रंप ने टैरिफ़ 90 दिन के लिए रोका, चीन से तनातनी बढ़ी

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2025, 08:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

ट्रंप
ट्रंप

नई दिल्ली | डेस्क: अमरीका ने चीन को छोड़ कर दुनिया के कई देशों पर लागू टैरिफ़ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है. इधर चीन पर अमरीका ने रेसिप्रोकल टैरिफ104 फीसदी से बढ़ा कर 125 फ़ीसदी कर दिया है. इधर चीन ने भी कहा है कि वह झुकेगा नहीं.


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा-चीन ने विश्व के बाजारों के प्रति जो अनादर दिखाया है, उसके आधार पर मैं संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए जाने वाले टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर रहा हूँ, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा. किसी समय, उम्मीद है कि निकट भविष्य में, चीन को एहसास होगा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों को लूटने के दिन अब टिकाऊ या स्वीकार्य नहीं हैं. 

विज्ञापन


ट्रम्प ने लिखा-इसके विपरीत, और इस तथ्य के आधार पर कि 75 से अधिक देशों ने व्यापार, व्यापार बाधाओं, टैरिफ, मुद्रा हेरफेर और गैर-मौद्रिक टैरिफ से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के लिए वाणिज्य, ट्रेजरी और यूएसटीआर विभागों सहित संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधियों को बुलाया है, और इन देशों ने, मेरे मजबूत सुझाव पर, संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ किसी भी तरह, आकार या रूप में जवाबी कार्रवाई नहीं की है, मैंने 90 दिन का विराम दिया है.


दूसरी ओर चीन ने साफ़ किया है कि वह झुकेगा नहीं.


चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोशल मीडिया पर कहा है कि चीन पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कोरियाई युद्ध के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता माओ त्से तुंग का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है.


इस वीडियो में माओ अमेरिका से कह रहे हैं कि "चाहे यह युद्ध कितना भी लंबा क्यों न चले, हम कभी झुकेंगे नहीं."


वीडियो शेयर करते हुए माओ निंग ने लिखा, "हम चीनी हैं. हम उकसावे से नहीं डरते. हम पीछे नहीं हटेंगे."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP