गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर: भटगांव बस स्टैंड पर खड़ी बस में मिला कंडक्टर का शव

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले 42 वर्षीय बस कंडक्टर का शव शनिवार सुबह रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड पर एक खड़ी बस के भीतर फंदे से लटका मिला. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

C

CG Khabar

18 अक्टू. 2026, 06:48 AM 1 मिनट में पढ़ें 179

फांसी
फांसी

रायपुर । संवाददाता: राजधानी रायपुर के भटगांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई. यहां खड़ी एक बस के भीतर 42 वर्षीय बस कंडक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

मृतक कंडक्टर की पहचान मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बरवैली गांव के निवासी के रूप में हुई है. वह रायपुर से संचालित होने वाली अंतरराज्यीय बस सेवा में काम करता था. शनिवार सुबह बस के भीतर उसका शव लटका देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बस की गहनता से जांच करवाई और साक्ष्य एकत्र किए. हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. 

पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

4 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

4 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

9 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

10 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

10 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP