रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, मौत

ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया

H

Hupendra Sharma

24 जुल. 2025, 07:36 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

ट्रक ने तीन को कुचला
ट्रक ने तीन को कुचला

कोरिया | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतक तीनों आपस में दोस्त थे और जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 


घटना चरचा थाना क्षेत्र के बैंकुंठपुर नेशनल हाईवे-43 पर खरवत चौक के पास की है. बुधवार की देर रात करीब 1 बजे तीनों एक ही बाइक में सवार होकर आ रह थे.

विज्ञापन


बताया गया कि हादसे के बाद तीनों सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े हुए थे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.


तीनों तो तत्काल बैंकुठपुर जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 


बाइक की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है टक्कर काफी जबरदस्त थी. बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं.


मृतकों में 17 साल की युवती एकता खाखा रामपुर की निवासी है. वहीं दोनों युवक अमित चेरवा (21 साल) और आशीष बांधपारा चरचा के रहने वाले थे.


पुलिस ने तीनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है.


पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP