रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

खैरागढ़ में दिखा बाघ, रेड अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में दिखा बाघ, रेड अलर्ट जारी

C

CG Khabar

05 फ़र. 2025, 12:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बाघ
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बाघ

खैरागढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ वन मंडल में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जिसे देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. 


साथ ही लोगों को अनावश्यक जंगल में घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन


खैरागढ़ डीएफओ आलोक तिवारी ने ग्रामीणों के लिए जरूरी हिदायत जारी करते हुए कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. 


उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय बाहर न निकलें. अकेले या सुनसान इलाकों में न जाएं. 


अगर बाघ दिखे या उसकी मौजूदगी के संकेत मिलें, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें. 


इसके साथ अफवाह फैलाने से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.


खैरागढ़ वन मंडल के जंगलों में पिछले कई दिनों से बाघ के मौजूदगी की चर्चा थी. 


जंगल के अलग-अलग जगहों पर बाघ के पद चिन्ह देखे गए थे. लेकिन प्रत्यक्ष रूप से किसी ने भी बाघ को देखा नहीं था. 


तीन फरवरी को कुछ मजदूर जंगल से लकड़ी काटकर लौट रहे थे. उसी दौरान मजदूरों ने बाघ को देखा. 


मजदूरों द्वारा बाघ देखे जाने की पुष्टि किए जाने के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. 


बाघ की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही विशेष गश्ती दल तैनात किए हैं.  


वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी जरूरी कारण के जंगल में न जाएं. 


अगर कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से जंगल में घूमते पाया गया तो उसे हिरासत में लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


बताया गया कि खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के जंगल जैव विविधता से भरपूर हैं. यह क्षेत्र 1990 तक बाघों का निवास स्थल रहा है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP