शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: पालने से 5 महीने की मासूम को उठाकर बंदर ने ड्रम में डुबोया

C

CG Khabar

02 अग. 2026, 03:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सरगुजा
सरगुजा

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित लखनपुर ब्लॉक के रजपुरी गांव में एक बंदर के हमले से पूरा इलाका दहल उठा. बीते 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे पास के जंगल से भटककर गांव में दाखिल हुए एक खूंखार बंदर ने भीषण उत्पाद मचाना शुरू कर दिया, जिससे सहमे ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए.


इसी दौरान यह बंदर सुदर्शन प्रजापति के मकान में घुस आया. भयभीत परिजन आनन-फानन में कमरे के भीतर चले गए, लेकिन पालने में सो रही 5 महीने की बच्ची त्रिशिका को साथ नहीं ले जा सके. मौका पाते ही बंदर पालने तक पहुंचा और मासूम को उठाकर पानी से लबालब भरे नीले ड्रम में फेंक दिया. परिजनों ने जैसे ही यह खौफनाक मंजर देखा, वे तुरंत दौड़े और बच्ची को ड्रम से बाहर निकाला.

विज्ञापन


घटना के फौरन बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले गए, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में भर्ती बच्ची की स्थिति अब नियंत्रण में है. 


डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती समय में बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन सघन इलाज और दवाओं के बाद अब उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह खतरे से बाहर है.


इस वारदात के बाद से रजपुरी गांव के निवासी बेहद डरे-सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है और बंदर को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है. AI Generated Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

10 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP