बुध, 28 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: शराबी शिक्षक का कारनामा, क्लास में पढ़ाने के बजाय बरामदे में सोए गुरुजी

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2026, 10:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 36

शराबी टीचर- सूरजपुर
शराबी टीचर- सूरजपुर

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला स्थित धरसेड़ी गांव के कुदरीपारा प्राथमिक स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां तैनात शिक्षक जबजीत सिंह पर रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय आने के गंभीर आरोप लगे हैं. हद तो तब हो गई जब करीब 20 दिन पहले वह अत्यधिक नशे की हालत में पहुंचे और स्कूल परिसर के बरामदे में ही बेसुध होकर लेट गए.

विडंबना यह है कि इस घटना से महज पांच दिन पहले ही उक्त शिक्षक ने मासूम बच्चों को नशा न करने और इससे दूर रहने का पाठ पढ़ाया था. हालांकि, खुद अपनी दी हुई सीख को दरकिनार कर वे शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंच गए. 

शिक्षक की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के कारण बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित हो रही है. छात्र सुबह स्कूल आते हैं, मिड-डे मील खाते हैं और बिना पढ़ाई किए ही वापस घर लौटने को मजबूर हैं.

शिक्षक के इस रवैये से परेशान होकर गांव के युवाओं ने करीब 20 दिन पूर्व उनके नशे में होने का वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाया था. इसके बाद ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोतीलाल राजवाड़े के पास मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. 

ग्रामीणों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जशपुर: पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित

एक घंटा पहले

किसानो ने ज्ञापन सौंपा- जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: धान का दाम 3,358 रुपये करने और रबी की तैयारियों को लेकर किसानों की रैली

एक घंटा पहले

तेज बारिश- AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान का साया: बस्तर और सुकमा में स्कूल बंद, रायपुर-दुर्ग समेत कई संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट

एक घंटा पहले

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ की रैली- रायगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग की

एक घंटा पहले

GPS Tracker- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: GPS ट्रैकर के जाल में फंसा राशन चोर गिरोह, 5 आरोपी गिरफ्तार

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP