सोम, 02 नव. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: कबरा हाथी के हमले से 2 ग्रामीणों की मौत, इलाके में फैली दहशत

सूरजपुर के अखोरा इलाके में कबरा हाथी ने दो और लोगों की जान ले ली, जिससे 6 महीने में मृतकों की संख्या 14 हो गई है.

C

CG Khabar

02 नव. 2026, 12:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 44

हाथी के हमले में एक व्यक्ति मृत- सूरजपुर
हाथी के हमले में एक व्यक्ति मृत- सूरजपुर

सूरजपुर । संवाददाता: सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर बसे अखोरा गांव और कल्याणपुर-अखोरा मुख्य मार्ग पर रविवार शाम को एक कबरा हाथी ने भारी तबाही मचाई. पिछले छह महीनों से लगातार आतंक का पर्याय बना यह हाथी अब तक 12 लोगों की जान ले चुका था. 

रविवार को 2 और ग्रामीणों को अपना शिकार बनाने के साथ ही इस हाथी द्वारा मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है. इस ताजा हादसे के बाद से ही पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है, जबकि सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर आगे की कानूनी व सुरक्षात्मक कार्रवाई में जुट गया है.

इसी दौरान एक अन्य दुखद घटना में अखोरा गांव का ही रहने वाला ग्रामीण मानदेव यादव खेत में घास काटने गया हुआ था. काम करने के दौरान वहां से गुजर रहे हाथी ने उस पर अचानक हमला कर दिया और दौड़ाकर उसे कुचल दिया. देर शाम मानदेव का शव खेत में पड़ा हुआ बरामद किया गया.

इसके अलावा एक और घटना बलरामपुर जिले के निवासी विश्वनाथ और उसके भतीजे बलदेव के साथ घटी. दोनों बाइक पर सवार होकर अखोरा गांव में अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे. शाम करीब 5:30 बजे मुख्य रास्ते पर अचानक उनका सामना कबरा हाथी से हो गया. 

हाथी के हमला करते ही बलदेव ने अपनी सतर्कता से भागकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे छिपकर अपनी जान बचा ली. हालांकि, बांटीडांड पहाड़ी कोरवा आश्रम में प्यून के पद पर कार्यरत विश्वनाथ को हाथी ने पटककर कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हाथी के वहां से हटने के बाद ही बलदेव सुरक्षित बाहर निकल पाया और उसने स्थानीय ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
IVF
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों से एग डोनेशन, हैदराबाद में टेस्ट ट्यूब बेबी का फर्जीवाड़ा पकड़ाया

एक घंटा पहले

अचानकमार टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़

अचानकमार टाइगर रिजर्व के कपाट खुले, पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे

7 घंटे पहले

ABVP का प्रचार्य को ज्ञापन- प्रतापपुर
छत्तीसगढ़

प्रतापपुर: कालिदास कॉलेज में ABVP ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रआचार्य को ज्ञापन सौंपा

7 घंटे पहले

आरोपी पति गिरफ्तार-जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: दहेज प्रताड़ना और शराब की लत से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, फरार आरोपी पति गिरफ्तार

7 घंटे पहले

रायगढ़- फसल नुकसान का सर्वे करते बीमा अधिकारी
छत्तीसगढ़

रायगढ़: चक्रवात अर्नब से धान की फसल को भारी नुकसान, बीमा कंपनी ने शुरू किया सर्वेक्षण

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- घरघोड़ा
छत्तीसगढ़

घरघोड़ा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP