सोम, 02 नव. 2026

CGKhabar

प्रतापपुर: कालिदास कॉलेज में ABVP ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रआचार्य को ज्ञापन सौंपा

शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में विभिन्न समस्याओं और शुल्कों में धांधली को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 15 नवंबर तक समाधान की मांग की है.

C

CG Khabar

02 नव. 2026, 07:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 28

ABVP का प्रचार्य को ज्ञापन- प्रतापपुर
ABVP का प्रचार्य को ज्ञापन- प्रतापपुर

अंबिकापुर । संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) की प्रतापपुर इकाई ने शासकीय कालिदास महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं को आ रही दिक्कतों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्राचार्य को 7 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 नवंबर तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

परिषद का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से कई मदों में शुल्क तो वसूल रहा है, लेकिन उन्हें सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा है. पिछले एक दशक से कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन नहीं हुआ है, फिर भी छात्रों से इस मद की राशि ली जा रही है. अभाविप ने मांग की है कि इस वसूली गई राशि का हिसाब सार्वजनिक किया जाए और यदि आयोजन संभव नहीं है, तो पूरी राशि विद्यार्थियों को वापस लौटाई जाए. 

इसके साथ ही, स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से ऑनलाइन नामांकन शुल्क के बाद हार्ड कॉपी जमा करते समय ली जा रही अतिरिक्त 200 रुपये की राशि पर कड़ी आपत्ति जताई गई है. प्रवेश के दौरान जमा कराई गई 15 व 25 रुपये की बचत राशि वापस करने और नाम या सरनेम में त्रुटि सुधार के नाम पर वसूले जाने वाले 200 रुपये के शुल्क को समाप्त करने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई है.

छात्रों की बुनियादी सुविधाओं पर बात करते हुए परिषद ने कॉलेज परिसर के शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा जर्जर हो चुके साइकिल स्टैंड की मरम्मत कराने की मांग रखी है. साथ ही साइकिल स्टैंड शेड निर्माण के लिए स्वीकृत 5 लाख रुपये के खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने का आग्रह किया गया है. 

15 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी देने वाले इस ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में रिंकु नाविक, बरत लाल आयम, राज यादव, नारायण राम पैकरा, दिलीप यादव, पीयूष मित्तल, प्रियांशु और श्रवण पैकरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अचानकमार टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़

अचानकमार टाइगर रिजर्व के कपाट खुले, पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे

एक घंटा पहले

आरोपी पति गिरफ्तार-जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: दहेज प्रताड़ना और शराब की लत से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, फरार आरोपी पति गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रायगढ़- फसल नुकसान का सर्वे करते बीमा अधिकारी
छत्तीसगढ़

रायगढ़: चक्रवात अर्नब से धान की फसल को भारी नुकसान, बीमा कंपनी ने शुरू किया सर्वेक्षण

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- घरघोड़ा
छत्तीसगढ़

घरघोड़ा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

एक घंटा पहले

रणजी ट्राफी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

रणजी ट्रॉफी: आंध्र पर जीत के बाद हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगा छत्तीसगढ़

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग- मैनपाट टाइटंस बनी पहली चैंपियन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटंस बनी पहली चैंपियन

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP