रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 17 साल के किशोर की मौत

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 02:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर सकलपुर के निकट एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पुराने बरगद के पेड़ से जा भिड़ी. इस भीषण टक्कर में बाइक चला रहे 17 वर्षीय सोनू अगरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य नाबालिग मनीष अगरिया और 13 वर्षीय ओम प्रकाश अगरिया गंभीर रूप से घायल हो गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर बनारस रोड की ओर तेज गति से जा रहे थे. अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर काबू नहीं रख सका और बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के टुकड़े उड़ गए और तीनों सवार कई फीट दूर जा गिरे. 

विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया. घायल दोनों किशोरों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाया और यातायात बहाल किया. मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP