सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

SC से नेहा सिंह को मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 01:58 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

नेहा सिंह राठौड़
नेहा सिंह राठौड़

नई दिल्ली । डेस्क: लोकप्रिय लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बुधवार 7 जनवरी, 2026 को शीर्ष अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है.


जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चांदुरकर की पीठ ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि नेहा के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. 

विज्ञापन


हालांकि, अदालत ने गायिका को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और जांच में पूरी तरह सहयोग करने का आदेश दिया है.


गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौड़ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा को निशाना बनाया था. 


लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी (FIR) में उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और देश की एकता व अखंडता को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 


इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP