बुध, 28 अक्टू. 2026

CGKhabar

सुकमा: आत्मसमर्पित नक्सलियों के इनपुट पर मिला विस्फोटक सामग्री का जखीरा

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सटीक इनपुट पर सुकमा पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने डूमरपारा-जोंगेरास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर दो टिफिन IED, 14 जिलेटिन रॉड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2026, 08:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 31

नक्सली जखीरा बरामद-सुकमा
नक्सली जखीरा बरामद-सुकमा

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत डूमरपारा और जोंगेरास के दुर्गम व पहाड़ी जंगलों में चलाए गए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री के डंप को बरामद किया है. इस कार्रवाई से इलाके में किसी बड़े हादसे की आशंका को समय रहते टाल दिया गया है.

यह सफलता हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर हासिल हुई है. मंगलवार को जिला बल, डीआरजी (DRG) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और सघन तलाशी अभियान चलाया था. 

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने से दो टिफिन आईईडी (IED), .315 बोर के 14 जिंदा कारतूस, 14 जिलेटिन रॉड और 80 नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर बरामद किए.

इसके अलावा मौके से लगभग 30 मीटर कोर्डेक्स वायर, 15 मीटर सेफ्टी फ्यूज, 100 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 7 बड़े और 7 छोटे बीजीएल (BGL) कारतूस, वायरलेस सेट की बैटरियां, चार्जर, बीजीएल सेल निप्पल, डीसी चार्जर, मैगजीन पाउच, नक्सली वर्दी और नीले रंग के प्लास्टिक कंटेनर सहित कुल 23 प्रकार की सामग्रियां जब्त की गई हैं. 

कांकेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिरकी ने बताया कि जंगलों में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों को निष्प्रभावी करने के लिए जिले में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल गांधी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नहीं मिली स्पेशल ट्रेन

एक घंटा पहले

लूटमार- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: सर्राफा कारोबारी से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी और नकदी की लूट

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल मंडल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर पर महिला सहकर्मी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर 3358 रुपये क्विंटल और 6 हजार करोड़ की अग्रिम राशि देने की मांग

2 घंटे पहले

संदीप अग्रवाल
छत्तीसगढ़

300 करोड़ की ठगी: भिलाई के पूर्व BJP नेता संदीप अग्रवाल झारखंड से गिरफ्तार

2 घंटे पहले

शराबी टीचर- सूरजपुर
छत्तीसगढ़

सूरजपुर: शराबी शिक्षक का कारनामा, क्लास में पढ़ाने के बजाय बरामदे में सोए गुरुजी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP