बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर रेल मंडल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर पर महिला सहकर्मी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

बिलासपुर रेल मंडल में पदस्थ इलेक्ट्रिक इंजीनियर पर प्लेसमेंट एजेंसी की महिला कर्मचारी ने यौन संबंध बनाने का दबाव डालने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2026, 07:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 257

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

बिलासपुर । संवाददाता: बिलासपुर स्थित रेलवे निर्माण विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने विभाग के इलेक्ट्रिक इंजीनियर रुखमैया मीणा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी अधिकारी काफी समय से अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उस पर अनुचित संबंध बनाने का अनैतिक दबाव डाल रहा था. 

जब महिला ने इसका सख्त विरोध किया, तो इंजीनियर ने उसे नौकरी से निष्कासित करवाने की धमकी दे डाली.

लगातार हो रहे इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई. थाने जाने से पहले महिला ने सीधे रेल मंत्री, राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लिखित शिकायत भेजी. मामले की गंभीरता और उच्च स्तर पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को भी इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सौंपने के निर्देश दिए गए.

इन शिकायतों के आधार पर तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी अधिकारी रुखमैया मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस और प्रशासनिक तंत्र संयुक्त रूप से मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में लग गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और प्रक्रिया पूरी होते ही नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

8 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

9 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

9 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP