बुध, 28 अक्टू. 2026

CGKhabar

कबीरधाम: सर्राफा कारोबारी से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी और नकदी की लूट

कबीरधाम में दलदली बाजार से लौट रहे सर्राफा कारोबारी से बदमाशों ने 15 किलो चांदी, सोने के जेवर और 1.50 लाख रुपये नकद समेत 30 लाख की संपत्ति लूट ली. पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं.

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2026, 07:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 33

लूटमार- सांकेतिक फोटो
लूटमार- सांकेतिक फोटो

कबीरधाम । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर के पास घटी इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सर्राफा कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली स्थित साप्ताहिक बाजार में व्यापार निपटाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया और गहनों व नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि लूटे गए बैग में लगभग 15 किलोग्राम चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के आभूषण और 1.50 लाख रुपये की नकद राशि मौजूद थी. 

पुलिस के शुरुआती आकलन के मुताबिक, लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये है. वारदात के तुरंत बाद पीड़ितों ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है. आरोपियों का सुराग लगाने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए साइबर थाने समेत तीन अन्य थानों की विशेष टीमों का गठन किया गया है. 

एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि पुलिस इस मामले में तेजी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और तरेगांव जंगल थाना पुलिस के साथ मिलकर गठित टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल गांधी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नहीं मिली स्पेशल ट्रेन

एक घंटा पहले

नक्सली जखीरा बरामद-सुकमा
छत्तीसगढ़

सुकमा: आत्मसमर्पित नक्सलियों के इनपुट पर मिला विस्फोटक सामग्री का जखीरा

एक घंटा पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल मंडल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर पर महिला सहकर्मी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रेसवार्ता
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर 3358 रुपये क्विंटल और 6 हजार करोड़ की अग्रिम राशि देने की मांग

2 घंटे पहले

संदीप अग्रवाल
छत्तीसगढ़

300 करोड़ की ठगी: भिलाई के पूर्व BJP नेता संदीप अग्रवाल झारखंड से गिरफ्तार

2 घंटे पहले

शराबी टीचर- सूरजपुर
छत्तीसगढ़

सूरजपुर: शराबी शिक्षक का कारनामा, क्लास में पढ़ाने के बजाय बरामदे में सोए गुरुजी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP