मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

300 करोड़ की ठगी: भिलाई के पूर्व BJP नेता संदीप अग्रवाल झारखंड से गिरफ्तार

तीन राज्यों में 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी और भिलाई के पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को पुलिस ने धर दबोचा. 13 महीने से फरार चल रहे आरोपी को अदालत ने 10 दिन की जेल भेज दिया है.

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2026, 06:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 339

संदीप अग्रवाल
संदीप अग्रवाल

रायपुर । संवाददाता: पश्चिम बंगाल, गुजरात और झारखंड में व्यापार की आड़ में 300 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी करने वाले संदीप अग्रवाल को अंततः कानून के शिकंजे में ले लिया गया है. भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप को कोलकाता पुलिस की टीम ने झारखंड क्षेत्र से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह पुलिस की नज़रों से बचने की कोशिश में था. 

गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को न्यायपीठ के सामने प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.

यह हाई-प्रोफाइल मामला केवल संदीप अग्रवाल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उसका पूरा परिवार पुलिस की जांच के घेरे में है. आरोपी के भाई संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और संजय की पत्नी राखी पर भी इस वृहद आर्थिक अपराध में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं. 

पूर्व में दोनों भाइयों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था और वे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद शीर्ष अदालत से जमानत पर छूटे हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पिछले 13 महीनों से अपनी पहचान छुपाकर फरार चल रहा था. रायपुर, भिलाई, भुवनेश्वर, कोलकाता, अहमदाबाद और गांधीधाम जैसे अनेक शहरों में पुलिस की विशेष टीमें उसकी लगातार तलाश कर रही थीं. 

संदीप पर स्थानीय स्तर पर अपने राजनीतिक रसूख का धौस दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचने के आरोप भी लगते रहे हैं. इससे पहले वह गुजरात के एक मामले में आरोपी रह चुका है और उसके ठिकानों पर न्यायिक नोटिस भी जारी किए गए थे. हालांकि, इस बार कोलकाता पुलिस ने सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की योजना को विफल करते हुए उसे सीधे थाने के बाहर से ही दबोच लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

4 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

4 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

4 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

5 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP