सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

सुरक्षा के चलते SRK 60वें जन्मदिन पर नहीं दिखे

C

CG Khabar

02 नव. 2025, 05:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

शाहरुख खान
शाहरुख खान

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपने फैंस को निराश किया है. हर साल की तरह इस साल भी देश-विदेश से उनके फैंस उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में 'मन्नत' (शाहरुख का निवास) के बाहर भारी संख्या में जमा हुए थे. 


हालांकि, शाहरुख ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बार सार्वजनिक रूप से फैंस के सामने आने से मना कर दिया.

विज्ञापन


शनिवार देर रात से ही शाहरुख को देखने की आस में फैंस ने उनके घर के बाहर भीड़ लगाना शुरू कर दिया था. 


लेकिन रविवार शाम होते ही शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से यह जानकारी दी कि वह बाहर नहीं आ पाएंगे.


शाहरुख खान ने लिखा, "प्रशासन की सलाह के मुताबिक, मैं बाहर नहीं निकल पाऊंगा और अपने उन अद्भुत लोगों को शुभकामनाएं नहीं दे पाऊंगा जो मेरा इंतजार कर रहे हैं. मैं आप सभी से गहराई से माफी मांगता हूँ. लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुझे ऐसी सलाह दी गई है."


उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके फैंस उनकी मजबूरी को समझेंगे. 


उन्होंने आगे लिखा, "मुझे समझने और मुझ पर विश्वास रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद. आप मुझे देख नहीं पाए और मुझे भी आप लोगों को न देख पाने का बहुत दुख है. मैं भी आप सभी से मिलने और आज आपके साथ प्यार बांटने का इंतजार कर रहा था. आप सभी से बहुत प्यार करता हूँ."


गौरतलब है कि दो साल पहले तक शाहरुख अपने जन्मदिन पर मध्यरात्रि में 'मन्नत' की छत पर आकर अपनी 'सिग्नेचर पोज़' में फैंस का अभिवादन करते थे. 


हालांकि, पिछले साल से यह सिलसिला टूट गया है. पिछले साल भी सुरक्षा कारणों से शाहरुख ने फैंस से मुलाकात नहीं की थी, और इस साल भी यही ट्रेंड जारी रहा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP