शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सोनहत: हाथी ने महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

C

CG Khabar

07 मई 2026, 03:14 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

हाथी
हाथी

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में ब्लॉक मुख्यालय सोनहत से करीब 50 किमी दूर शेराडांड में बीती रात एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामला देवगढ़ वन परिक्षेत्र का है, जहाँ रनगोवा नदी के समीप जंगल में रह रही सनबासिय पति बृजलाल को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला. 


बताया जा रहा है कि मृतिका मूल रूप से ग्राम देवतीडांड की निवासी थी और पिछले कुछ वर्षों से घने जंगल के बीच एक झोपड़ी में अकेली रह रही थी.


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा की कार्यवाही पूरी की. 


विभाग ने मृतक के परिवार को सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये की तत्कालिक राशि प्रदान की है. 


गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से देवगढ़ वन परिक्षेत्र के कांटो, देवती डांड, कचोहर और चंदहा जैसे इलाकों में हाथियों की सक्रियता काफी बढ़ गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP