शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

शोभा डे, ए.आर. रहमान के बयान से असहमत

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 01:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

शोभा डे
शोभा डे

जयपुर । डेस्क: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन दिग्गज लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा बॉलीवुड में धार्मिक पक्षपात को लेकर दिए गए हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अपनी नई पुस्तक पर चर्चा के दौरान डे ने रहमान की टिप्पणी को "बेहद खतरनाक" करार देते हुए कहा कि वह इससे पूरी तरह असहमत हैं. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 50 वर्षों से बॉलीवुड को करीब से देखने के बाद वह यह कह सकती हैं कि यह उद्योग सांप्रदायिक तनाव से मुक्त है और यहाँ केवल प्रतिभा ही अवसर का पैमाना होती है. 

विज्ञापन


शोभा डे के अनुसार, यदि किसी में हुनर है तो उसे मौका जरूर मिलता है और वहां धर्म कभी भी बाधा नहीं बनता. उन्होंने आश्चर्य जताया कि रहमान जैसे परिपक्व और सफल व्यक्ति ने ऐसी बात क्यों कही.


बॉलीवुड के अलावा शोभा डे ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखी. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे एक संवेदनशील और गंभीर स्थिति बताया. डे ने कहा कि बांग्लादेश की युवा पीढ़ी और वहां के कुछ वर्गों में भारत के प्रति नफरत बढ़ी है, लेकिन वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. 


उन्होंने विश्वास जताया कि भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ईरान में जारी मानवाधिकारों के उल्लंघन और अत्याचारों पर भी दुख व्यक्त किया और भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जारी एडवाइजरी की सराहना की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP