मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

SECR रायपुर रेल मंडल ने वसूला 18 लाख का जुर्माना

C

CG Khabar

06 जून 2026, 01:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

रायपुर रेलवे स्टेशन चेकिंग
रायपुर रेलवे स्टेशन चेकिंग

रायपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसने और रेल यात्रा को अनुशासित बनाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया. रेलवे प्रशासन द्वारा 21 मई से 4 जून 2026 तक चले 15 दिवसीय विशेष 'नाका' टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 2,836 यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 18,09,165 रुपये का राजस्व वसूला गया है.


यह विशेष जांच अभियान SECR के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजय कुमार के निर्देशों पर आयोजित किया गया था. इस पूरी कार्रवाई की निगरानी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने की, जबकि अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद ने किया.

विज्ञापन


अभियान के आखिरी दिन हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई


4 जून 2026 को अभियान के अंतिम दिन वाणिज्य निरीक्षकों, मुख्य टिकट निरीक्षकों और टीटीई (TTEs) की टीमों ने रायपुर और भाटापारा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म से लेकर गुजरने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया. इस अकेले दिन कुल 594 मामले सामने आए, जिनसे 3,92,850 रुपये का जुर्माना वसूला गया.


आखिरी दिन की कार्रवाई का ब्योरा इस प्रकार है:


बिना टिकट यात्रा: 407 मामले दर्ज कर 3,20,330 रुपये वसूले गए.


अनियमित टिकट: 136 मामलों में यात्रियों पर 67,030 रुपये का जुर्माना लगाया गया.


बिना बुक किया हुआ सामान (लगेज): 11 मामलों से 1,390 रुपये का जुर्माना मिला.


गंदगी फैलाना (लिटरिंग): रेलवे परिसर को गंदा करने वाले 40 लोगों को पकड़ा गया और उनसे 4,100 रुपये का जुर्माना लिया गया.


रेलवे प्रशासन ने इस कार्रवाई के बाद आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही अपनी यात्रा शुरू करें और स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म टिकट जरूर खरीदें. इसके साथ ही ट्रेनों और रेलवे संपत्तियों को साफ-सुथरा रखने तथा धूम्रपान व गंदगी फैलाने जैसी गतिविधियों से बचने का आग्रह भी किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

2 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

2 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

9 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP