मार्च के पहले ही दिन तपने वाली गर्मी
छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले ही दिन तपने वाली गर्मी
रायपुर | सवाददाताः छत्तीसगढ़ में फरवरी का महीना मिली जुली ठंडी-गर्मी में बीता. इसके बाद मार्च के पहले दिन से ही तपने वाली गर्मी शुरू हो गई है.
राजधानी रायपुर और बिलासपुर जिला शनिवार सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्लियस रिकॉर्ड किया गया.
इसी प्रकार दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहा. इस सप्ताह दिन में गर्मी और बढ़ेगी.
प्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.
वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग में 2 से 4 मार्च तक हल्की बारिश के भी आसार हैं.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आसमान मुख्यतः साफ रहेगा.
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिस्टम बन रहा है. इसके असर से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी.
अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान
इसी प्रकार 2 मार्च को प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ संभाग में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहेगा.
बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा.
वहीं सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.
हालांकि प्रदेश में रात के समय ठंड लग रही है. वहीं दिन में तेज धूप से लोग परेशान हो रहे हैं.