रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरगुजा: IPL सट्टे के दलदल में धंसे कारोबारी ने सुसाइड किया

C

CG Khabar

10 मई 2026, 06:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

जहर पीना
जहर पीना

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुराना बस स्टैंड के पास 'अंश ड्राई फ्रूट्स' के संचालक संदीप अग्रवाल (40 वर्ष) ने कर्ज के भारी बोझ से टूटकर सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि आईपीएल मैचों के दौरान सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद वह सट्टेबाजों के भारी दबाव में थे.


शुक्रवार दोपहर दुकान में ही जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद संदीप अपने घर पहुंचे और भावुक होकर अपने पिता से माफी मांगी. उन्होंने परिजनों को बताया कि अब वे उन्हें और परेशान नहीं करेंगे. 

विज्ञापन


आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति बिगड़ने पर मिशन अस्पताल रेफर किया गया. शनिवार को उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद शंकरघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.


स्थानीय सूत्रों और परिचितों के अनुसार, संदीप को लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल मैचों में उन्होंने बड़े दांव लगाए थे, जिसमें भारी नुकसान होने के कारण उन पर लाखों का कर्ज चढ़ गया था. 


लेनदारों और बुकीज के लगातार बढ़ते दबाव के कारण वे मानसिक तनाव में थे. चार बहनों के इकलौते भाई संदीप अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने परिजनों के शुरुआती बयान दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP