रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रामानुजगंज: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

06 जून 2026, 09:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

श्रीकांत रवि मृतक
श्रीकांत रवि मृतक

रामानुजगंज । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बरवाही इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में रामानुजगंज के एक युवक की जान चली गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. 


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे उस वक्त हुआ, जब रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले श्रीकांत रवि (36 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से झारखंड की तरफ जा रहे थे. 

बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) को वापस लाने के लिए झारखंड के गढ़वा जिले के अंतर्गत आने वाले चामा गांव के लिए निकले थे. इसी दौरान छत्तीसगढ़ बॉर्डर से महज 10 किलोमीटर पहले बरवाही क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.


दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की. 


पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आसपास के रूट और संदिग्ध वाहनों की जांच कर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP