रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में 15 घंटे से बारिश, केलो-डैम के 4 गेट खुले

H

Hupendra Sharma

22 अग. 2025, 09:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 केलो-डैम
केलो-डैम

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले 15 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं.


वहीं रायगढ़ शहर के निचली बस्तियों में कमर तक पानी भर गया है. कोंडकेल तिराहे सड़क पर कमर तक पानी बह रहा है. जिससे आवागमन ठप हो गया है.

विज्ञापन


इधर लगातार बारिश से केलो डैम के 4 गेट खोले गए हैं. इससे केलो नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है.


जिले में अभी भी कहीं पर मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है. जबकि मौसम विभाग ने रायगढ़ सहित छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.


शुक्रवार सुबह तक केलो डैम लबालब भर गया था. जिसे देखते हुए केलो डैम के 4 गेट को खोल दिया गया है.


डैम का पानी केलो नदी में आने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि अभी केलो डैम में 331.35 मीटर लेबल है.


केलो परियोजना के ईई एमके गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश होने से डैम में पानी का आवक काफी बढ़ गया है.


अभी 331.35 मीटर लेबल पानी है. सुबह डैम के 4 गेट खोले गए हैं और खतरे के निशान से नीचे है. डैम में लगातार मानिटरिंग की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP