रवि, 22 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, गिरफ्तार

शादी का वादा कर युवती का शोषण करने और गर्भवती होने पर अपनाने से इनकार करने वाले सक्ती जिले के युवक को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.

C

CG Khabar

22 नव. 2026, 09:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 27

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म- रायगढ़
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म- रायगढ़

रायगढ़ । संवाददातता: रायगढ़ के किरोड़ीमलनगर स्थित गोरखा रोड पर घेराबंदी कर महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 19 नवंबर को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. 

पुलिस टीम अतिरिक्त बल के साथ सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित आरोपी के गांव भैसानारा रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वह ट्रैक्टर में गन्ना लेकर बिक्री के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है. इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोच लिया गया.

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब 10 साल पहले चंद्रपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर जाने के दौरान उसकी पहचान ग्राम भैसानारा निवासी परमेश्वर सिदार से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. 

मई 2025 में आरोपी ने फोन कर युवती से अपनी पसंद और शादी करने की इच्छा जताई थी और कुछ दिनों बाद काम के सिलसिले में रायगढ़ आकर रहने लगा. इसके बाद 13 जुलाई 2025 को वह युवती के घर पहुंचा और घूमने के बहाने उसे केलो डेम ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर सुनसान जगह पर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए.

युवती का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा. गर्भवती होने पर भी युवक ने युवती को शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकरने लगा. 

पीड़िता के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को जब उसने आरोपी को फोन कर अपने घर ले जाने के लिए कहा, तो उसने आने से इनकार कर दिया. 

इसके बाद 5 नवंबर को युवती खुद आरोपी के गांव भैसानारा स्थित घर पहुंची, जहां उसके परिजनों ने युवक की शादी हो जाने की बात कहते हुए युवती को घर से भगा दिया और बाद में आरोपी ने भी शादी करने से साफ मना कर दिया. पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई पूरी की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नाराजगी में भक्त ने ही तोड़ी थी बजरंगबली की प्रतिमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 मिनट पहले

कोरबा- अर्जुन सिंह का शव बरामद
छत्तीसगढ़

कोरबा: तीन दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव दर्री डेम से बरामद, हादसा या हत्या?

18 मिनट पहले

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: अकेली सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस रस्सी से घोंटा गला

32 मिनट पहले

लारेंस विश्नोई
छत्तीसगढ़

दुर्ग: दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 15 करोड़ की फिरौती

14 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के दखल से महिला व्याख्याता को मिली 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव

14 घंटे पहले

ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा
छत्तीसगढ़

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते समय GST अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर ACB की दबिश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP