शनि, 21 नव. 2026

CGKhabar

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर ACB की दबिश

कांकेर में जीएसटी की रकम घटाने के एवज में एक व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये की घूस मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है.

C

CG Khabar

21 नव. 2026, 07:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 36

ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा
ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के निवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है. तय योजना के तहत जब पीड़ित व्यवसायी घूस के डेढ़ लाख रुपये अधिकारी के घर पर छोड़कर बाहर निकला, ठीक उसी पल पहले से मुस्तैद एसीबी के दल ने आवास में दबिश दे दी.

इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब एक व्यवसायी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि जीएसटी निर्धारण में छूट देने और कर की राशि घटाने के एवज में अधिकारी अर्चना गिरी द्वारा उससे डेढ़ लाख रुपये की अनुचित मांग की जा रही है. 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम ने पहले मामले का विधिवत सत्यापन किया और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया.

अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई से न केवल आसपास के इलाके में हलचल मच गई, बल्कि पूरे जीएसटी विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल, एसीबी के अधिकारी रिश्वत के इस लेन-देन से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करने के साथ ही आवास पर मौजूद दस्तावेजों और पूरी प्रक्रिया की गहन जांच में जुटे हुए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
लारेंस विश्नोई
छत्तीसगढ़

दुर्ग: दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 15 करोड़ की फिरौती

22 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के दखल से महिला व्याख्याता को मिली 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव

33 मिनट पहले

स्कूल में बच्चों से सफाई व मरम्मत का काम कराया जा रहा है
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: सरकारी स्कूल में मासूमों के हाथों में किताबों की जगह थमाई गई झाड़ू और सीमेंट, जांच के आदेश

11 घंटे पहले

स्पेशल एजुकेटर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाती हुई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक इन 5 संभागीय कार्यालयों में जमा होंगे फॉर्म

11 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

12 घंटे पहले

जहर खाकर आत्महत्या- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: दो मासूम बेटों के साथ मां की संदिग्ध मौत, घरेलू कलह के बीच जहर खाने की आशंका

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP