शनि, 21 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 15 करोड़ की फिरौती

दुर्ग जिले के दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम लेकर परिवार के एक सदस्य की हत्या की धमकी दी. शिकायत के बाद पुलिस ने कारोबारी के निवास पर सुरक्षा तैनात कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की जांच शुरू कर दी है.

C

CG Khabar

21 नव. 2026, 07:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

लारेंस विश्नोई
लारेंस विश्नोई

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग जिले के दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा के निवास के बाहर एहतियात के तौर पर पिछले तीन दिनों से पुलिस बल की तैनाती की गई है. दरअसल, कारोबारी को एक अज्ञात नंबर से फोन कर 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है और रकम न देने की स्थिति में परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी दी गई है. 

फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया है. इस गंभीर धमकी के फौरन बाद पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर दुर्ग पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कदम उठाया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम तकनीकी साक्ष्यों, संबंधित मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर सूक्ष्मता से जांच में जुटी हुई है. 

हालांकि, दुर्ग पुलिस ने अपनी शुरुआती पड़ताल में इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की किसी भी सीधी संलिप्तता से इन्कार किया है. जांच अधिकारी फिलहाल इस पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं कि धमकी देने वाले का वास्तव में इस गिरोह से कोई ताल्लुक है या फिर उसने महज दहशत फैलाने के मकसद से गिरोह के नाम का सहारा लिया है.

गौरतलब है कि पीड़ित कारोबारी शशांक चोपड़ा की फर्म स्वास्थ्य संबंधी सामान, जांच में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने का कार्य करती है. राज्य में हुए मेडिकल उपकरण और री-एजेंट खरीदी से जुड़े कथित घोटाले में भी उनका नाम उजागर हुआ था. 

सरकारी खजाने को क्षति पहुंचाने और खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों के तहत भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो तथा आर्थिक अपराध शाखा ने जनवरी, 2025 में प्रकरण दर्ज किया था, जिसके पश्चात प्रवर्तन निदेशालय ने भी वित्तीय लेन-देन की पड़ताल शुरू की थी. इस प्रकरण में शशांक चोपड़ा की गिरफ्तारी भी हुई थी और बाद में उन्हें विभिन्न मामलों में न्यायालय से जमानत प्राप्त हो गई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के दखल से महिला व्याख्याता को मिली 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव

33 मिनट पहले

ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा
छत्तीसगढ़

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर ACB की दबिश

44 मिनट पहले

स्कूल में बच्चों से सफाई व मरम्मत का काम कराया जा रहा है
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: सरकारी स्कूल में मासूमों के हाथों में किताबों की जगह थमाई गई झाड़ू और सीमेंट, जांच के आदेश

11 घंटे पहले

स्पेशल एजुकेटर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाती हुई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक इन 5 संभागीय कार्यालयों में जमा होंगे फॉर्म

11 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

12 घंटे पहले

जहर खाकर आत्महत्या- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: दो मासूम बेटों के साथ मां की संदिग्ध मौत, घरेलू कलह के बीच जहर खाने की आशंका

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP