शनि, 21 नव. 2026

CGKhabar

हाईकोर्ट के दखल से महिला व्याख्याता को मिली 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव

प्रशासनिक कारणों से संतान पालन अवकाश न मिलने पर बिलासपुर की महिला व्याख्याता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग को 730 दिनों की छुट्टी का आदेश जारी करना पड़ा.

C

CG Khabar

21 नव. 2026, 07:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 (सी) के तहत शासकीय महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा के लिए पूरे सेवाकाल में अधिकतम 730 दिनों का संतान पालन अवकाश पाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार है. इसी नियम का हवाला देते हुए बिलासपुर की एक महिला व्याख्याता ने प्रशासनिक स्तर पर अवकाश न मिलने के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उन्हें बड़ी राहत मिली है. 

अदालत के प्रभावी हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने 17 नवंबर को 730 दिनों के संतान पालन अवकाश का स्वीकृति आदेश जारी कर दिया और 18 नवंबर को सुनवाई के दौरान इस आदेश की प्रति हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई.

पूरा मामला बिलासपुर निवासी राजश्री कौशिक से जुड़ा है, जो सेजेस शासकीय कन्या विद्यालय में व्याख्याता (क्लास-2) के पद पर कार्यरत हैं. वर्ष 2021 में जन्मे उनके पांच वर्षीय पुत्र देवांश की देखभाल में उन्हें उस समय अत्यधिक कठिनाई होने लगी, जब जुलाई में एक दुर्घटना के कारण उनके बाएं पैर का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया. 

अपनी शारीरिक अस्वस्थता और परेशानियों को देखते हुए राजश्री कौशिक ने नियमानुसार संतान पालन अवकाश की मांग करते हुए 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष आवेदन सौंपा था, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रशासनिक कारणों से उनके आवेदन को स्वीकृत नहीं किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
लारेंस विश्नोई
छत्तीसगढ़

दुर्ग: दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 15 करोड़ की फिरौती

22 मिनट पहले

ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा
छत्तीसगढ़

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर ACB की दबिश

44 मिनट पहले

स्कूल में बच्चों से सफाई व मरम्मत का काम कराया जा रहा है
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: सरकारी स्कूल में मासूमों के हाथों में किताबों की जगह थमाई गई झाड़ू और सीमेंट, जांच के आदेश

11 घंटे पहले

स्पेशल एजुकेटर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाती हुई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक इन 5 संभागीय कार्यालयों में जमा होंगे फॉर्म

11 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

12 घंटे पहले

जहर खाकर आत्महत्या- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: दो मासूम बेटों के साथ मां की संदिग्ध मौत, घरेलू कलह के बीच जहर खाने की आशंका

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP