शनि, 21 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: सरकारी स्कूल में मासूमों के हाथों में किताबों की जगह थमाई गई झाड़ू और सीमेंट, जांच के आदेश

जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी सोनार स्थित सरकारी स्कूल का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पहली से पांचवीं तक के बच्चे पढ़ाई के बजाय क्लास में झाड़ू लगाते और दीवारों की दरारों में सीमेंट भरते दिख रहे हैं. पेरेंट्स की नाराजगी के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं.

C

CG Khabar

21 नव. 2026, 09:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 45

स्कूल में बच्चों से सफाई व मरम्मत का काम कराया जा रहा है
स्कूल में बच्चों से सफाई व मरम्मत का काम कराया जा रहा है

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित कोटमी सोनार के बाजार पारा शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले छोटे बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई और दीवारों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है. गांव के ही एक युवक द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल की कक्षाओं के अंदर मासूम बच्चे पढ़ाई करने के बजाय झाड़ू लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ बच्चे स्कूल की दीवारों में पड़ी दरारों पर सीमेंट लगाकर उन्हें भरने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों के अभिभावकों में भारी नाराजगी है और उन्होंने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पेरेंट्स का कहना है कि जो बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं, उनसे पढ़ाई के बजाय दीवारों की मरम्मत जैसे काम क्यों लिए जा रहे हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनोहर प्रताप सिंह ने इस पर संज्ञान लिया है. डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप दोषियों पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्पेशल एजुकेटर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाती हुई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक इन 5 संभागीय कार्यालयों में जमा होंगे फॉर्म

2 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

2 घंटे पहले

जहर खाकर आत्महत्या- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: दो मासूम बेटों के साथ मां की संदिग्ध मौत, घरेलू कलह के बीच जहर खाने की आशंका

3 घंटे पहले

अंतरराष्ट्रीय स्तर के छत्तीसगढ़ी खिलाड़ियों को मिलेगी ₹3 लाख तक की मदद
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय स्तर के छत्तीसगढ़ी खिलाड़ियों को मिलेगी ₹3 लाख तक की मदद, 30 नवंबर तक करें आवेदन

3 घंटे पहले

दिल्ली हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

सुकमा धर्मांतरण मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जाने को कहा

3 घंटे पहले

नर्स
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का आंदोलन स्थगित

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP