रवि, 22 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: नाराजगी में भक्त ने ही तोड़ी थी बजरंगबली की प्रतिमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ग्राम नरियरा निवासी 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

C

CG Khabar

22 नव. 2026, 10:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरियरा में 10 नवंबर को बजरंगबली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए 28 वर्षीय आरोपी की पहचान ग्राम नरियरा के ही निवासी छोटू निर्मलकर के रूप में की गई है. आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है.

पुलिस की पूछताछ के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पहले बजरंगबली का भक्त हुआ करता था, लेकिन अपनी पूर्व पत्नी के निधन और स्वयं की शारीरिक बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहने लगा था. अपनी इन व्यक्तिगत परिस्थितियों और दुखों के लिए वह भगवान बजरंगबली को ही जिम्मेदार मानने लगा था. 

इसी गहरी नाराजगी के चलते उसने 10 नवंबर को शराब के नशे में मूर्ति को तोड़ने की घटना को अंजाम दिया.

चूंकि यह पूरा प्रकरण आम लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की थी. 

आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मौके पर मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों से भी गहन पूछताछ की. इन्हीं तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी छोटू निर्मलकर तक पहुंचने में सफल रही.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कोरबा- अर्जुन सिंह का शव बरामद
छत्तीसगढ़

कोरबा: तीन दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव दर्री डेम से बरामद, हादसा या हत्या?

26 मिनट पहले

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: अकेली सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस रस्सी से घोंटा गला

40 मिनट पहले

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, गिरफ्तार

50 मिनट पहले

लारेंस विश्नोई
छत्तीसगढ़

दुर्ग: दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 15 करोड़ की फिरौती

14 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के दखल से महिला व्याख्याता को मिली 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव

14 घंटे पहले

ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा
छत्तीसगढ़

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते समय GST अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर ACB की दबिश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP