रवि, 22 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: तीन दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव दर्री डेम से बरामद, हादसा या हत्या?

कोरबा के प्रगतिनगर दर्री डेम में शनिवार सुबह 18 नवंबर से लापता 21 वर्षीय युवक अर्जुन सिंह का शव तैरता हुआ मिला. मृतक बांगो थाने के आरक्षक धनंजय सिंह का बेटा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी लापता बाइक व मोबाइल की तलाश की जा रही है.

C

CG Khabar

22 नव. 2026, 10:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

कोरबा- अर्जुन सिंह का शव बरामद
कोरबा- अर्जुन सिंह का शव बरामद

कोरबा । संवाददाता: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम से शनिवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बांगो थाने में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह के बेटे अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो बीते 18 नवंबर से लापता था. 

नाव से जा रहे मछुआरों ने शनिवार सुबह डेम के पानी में शव को तैरते देखा और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दर्री पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला.

दर्री सीएसईबी कॉलोनी के कैलाश विहार में अपने पिता के साथ रहने वाला अर्जुन 18 नवंबर को अपनी बाइक और मोबाइल फोन लेकर कमला नेहरू महाविद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कॉलेज के बाद वह वापस नहीं लौटा. 

परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने और सोशल मीडिया पर गुमशुदगी के पोस्टर साझा करने के बाद दर्री थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आरक्षक धनंजय सिंह ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अर्जुन के रूप में की. पुलिस के अनुसार, पानी में रहने के कारण शव फूल गया था और देखने से दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. हैरानी की बात यह है कि अर्जुन जिस बाइक और मोबाइल फोन के साथ घर से निकला था, उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. 

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि वह डेम तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किसी हादसे का नतीजा है, आत्महत्या है या फिर हत्या.

इस पूरे मामले पर कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि डेम से युवक का शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मृतक के लापता मोबाइल और बाइक की तलाश की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नाराजगी में भक्त ने ही तोड़ी थी बजरंगबली की प्रतिमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 मिनट पहले

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: अकेली सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस रस्सी से घोंटा गला

32 मिनट पहले

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, गिरफ्तार

42 मिनट पहले

लारेंस विश्नोई
छत्तीसगढ़

दुर्ग: दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 15 करोड़ की फिरौती

14 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के दखल से महिला व्याख्याता को मिली 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव

14 घंटे पहले

ACB का कांकेर में GST अफसर के घऱ छापा
छत्तीसगढ़

कांकेर: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते समय GST अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर ACB की दबिश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP