शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: नाबालिग ने किया महिला का रेप

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 04:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रेप
रेप

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर को महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित महिला घर पर अकेली थी. घटना के बाद आरोपी तमिलनाडु फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने वापस लौटने पर धर दबोचा और वैधानिक कार्रवाई के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.


मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को इस आपबीती के बारे में बताया. पति के समर्थन के बाद महिला ने रैरूमाखुर्द चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की. कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.


पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 15 जुलाई की है. उस दिन महिला के बच्चे स्कूल गए हुए थे और उसका पति काम के सिलसिले में धरमजयगढ़ गया हुआ था. 


घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए नाबालिग आरोपी जबरन अंदर घुस आया और महिला के साथ अनाचार किया. वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी बोरवेल गाड़ी में मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु भाग निकला था, जिससे मामला कुछ समय तक दबा रहा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP